Stock Market Today इन खबरों का होगा असर, ट्रेड लेने से पहले इन पर डालें एक नजर
also read : https://psl-t-20.com/web-stories/what-is-the-new-hit-and-run-law-why-the-strong-opposition-of-truck-drivers/
Stock Market Today :
भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स, सेंसेक्स और निफ्टी 50, 23 अगस्त को स्थिर खुलने की संभावना है। गिफ्टी निफ्टी इस समय बढ़त के साथ 24,835 के करीब है, जो हमारे ब्रॉडर इंडेक्सों के लिए अच्छा संकेत है। वहीं, पिछले कारोबारी सत्र में 22 अगस्त को आईटी और पावर सेक्टर को छोड़कर सभी सेक्टरों में खरीदारी के चलते भारतीय बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी का रुख देखने को मिला। निवेशक अब ब्याज दरों में कटौती के समय की पुष्टि के लिए जैक्सन होल में फेड चेयर पॉवेल के भाषण से पहले बेरोजगारी दावों, मौजूदा घरों की बिक्री और अमेरिका के पीएमआई डेटा पर नजर रख रहे हैं।
कल के कारोबारी सत्र के अंत में बीएसई सेंसेक्स 147.89 अंक या 0.18% बढ़कर 81,053.19 पर और निफ्टी 41.30 अंक या 0.17% बढ़कर 24,811.50 पर बंद हुआ था।
आज मुद्रा और इक्विटी बाजारों में क्या हो रहा है, यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए आज की कुछ महत्वपूर्ण खबरों की सूची जारी कर रहे हैं, जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकती हैं।
Stock Market Today : गिफ्ट निफ्टी में कमजोरी
गिफ्ट निफ्टी में आज बढ़त देखने को मिल रही है। यह 25 अंक यानी 0.10% की तेजी के साथ 24,842 के आसपास है। कल यह 24,817 के स्तर पर बंद हुआ था।
क्रूड में रिकवरी
इस बीच, एक दिन में कच्चा तेल 1.50% चढ़ा है। 7 महीनों के निचले स्तरों से रिकवरी आई है। ब्रेंट का भाव 77 डॉलर के पार निकल गया है। वहीं WTI भी 73 डॉलर के ऊपर कारोबार कर रहा है। बाजार को सितंबर में दरें घटने की पूरी उम्मीद है।
एशियाई बाजार
आज एशियाई बाजारों में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। गिफ्ट निफ्टी 11.50 अंक की गिरावट दिखा रहा है। निक्केई करीब 0.18% की गिरावट के साथ 38,141.20 के आसपास है। स्ट्रेट टाइम्स में 0.01% की मामूली बढ़त है। ताइवान का बाजार 0.68% गिरकर 21,999.94 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। हैंगसेंग 0.63% गिरकर 17,529.71 के स्तर पर है। कोस्पी में 0.51% की गिरावट है, जबकि शंघाई कम्पोजिट सपाट कारोबार कर रहा है।
अमेरिकी बाजार
गुरुवार को तीनों प्रमुख अमेरिकी शेयर सूचकांकों में गिरावट आई, जिसका कारण प्रौद्योगिकी शेयरों पर दबाव था। मंदी की आशंका कम होने और जैक्सन होल में वैश्विक केंद्रीय बैंक अधिकारियों के एकत्र होने के कारण ट्रेजरी यील्ड में बढ़त हुई है। डाओ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 177.71 अंक या 0.43% गिरकर 40,712.78 पर आ गया। एसएंडपी 500 50.21 अंक या 0.89% गिरकर 5,570.64 पर आ गया और नैस्डैक कंपोजिट 299.63 अंक या 1.67% गिरकर 17,619.35 पर आ गया।
अमेरिकी बॉन्ड यील्ड
अमेरिका के 10-वर्षीय ट्रेजरी यील्ड में 30 बेसिस प्वाइंट की गिरावट हुई है, यह 3.84% पर पहुंच गया है। अमेरिका के 2-वर्षीय बॉन्ड यील्ड में 47.37 बेसिस प्वाइंट की गिरावट हुई और यह 3.98% पर पहुंच गया है।
ट्रेड सेटअप फॉर टुडे
24800 के ऊपर टिके रहने पर निफ्टी में 25000 का लेवल मुमकिन है, जबकि 24600 पर तत्काल सपोर्ट है।
डॉलर इंडेक्स में बढ़त
फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल के शुक्रवार को बोलने से पहले डॉलर, यूरो के मुकाबले 13 महीने के निचले स्तर से उछल गया। डॉलर की हालिया कमजोरी को जरूरत से ज्यादा माना जा रहा था। डॉलर इंडेक्स में करीब 0.4% की बढ़त दर्ज की गई है।
एशियाई करेंसीज की चाल
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एशियाई मुद्राओं में मिला-जुला रुख है। इंडोनेशियाई रुपिया, ताइवान डॉलर, फिलीपींस पेसो, चीन रेनमिनबी और मलेशियाई रिंगित में गिरावट आई है। वहीं, दक्षिण कोरिया के वोन, जापानी येन, थाई बहत और सिंगापुर डॉलर में तेजी है।
सोने की चाल में तेजी
Stock Market Today कारोबार में सोने की कीमतों में 0.24% की मामूली बढ़त दिख रही है, जबकि चांदी की कीमतों में लगभग 0.50% की वृद्धि हुई है।
एलएमई कमोडिटीज में तेजी
एलएमई कमोडिटीज में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट देखने को मिल रही है। तांबा, निकल और लेड की कीमतों में 1% से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, जिंक में 0.26% की तेजी है, जबकि एल्युमीनियम में 0.28% की कमजोरी है।
FII और DII फंड फ्लो
विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 22 अगस्त को 1371 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने भी उसी दिन 2971 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी।
also read : https://groww.in/stocks
amoxicillin generic – buy generic amoxicillin amoxicillin online
purchase cenforce – https://cenforcers.com/ cenforce 100mg tablet
difference between sildenafil and tadalafil – cialis from canada cialis generic overnite shipping
what is cialis prescribed for – https://strongtadafl.com/# cialis package insert
brand ranitidine – this buy ranitidine no prescription
viagra 50mg price costco – https://strongvpls.com/ voguel sildenafil 100mg